Friday, March 6, 2026
HomeHimachal Newsस्कूल बस की चपेट में आई बाइक, सड़क हादसे में 2 सगे...

स्कूल बस की चपेट में आई बाइक, सड़क हादसे में 2 सगे भाईयों की मौत

ऊना जिला मुख्यालय के सात लगते लाल सिंगी गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान लाल सिंगी में एक स्कूल बस की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान धर्मपाल (60) पुत्र पृथी चंद व ज्ञान चंद (63) पुत्र पिरथी चंद निवासी कोटला खुर्द के रुप में हुई है। धर्मपाल पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए थे। जबकि उसके बड़े भाई ज्ञान चंद राजस्व विभाग से कानूनगो के पद से सेवानिवृत हुए थे। हालांकि हादसा कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments