Mandi Gohar Road Accident - Latest Hindi news today https://www.unirajnews.com/tag/mandi-gohar-road-accident/ Today Hindi news Sat, 24 Jun 2023 18:25:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://www.unirajnews.com/wp-content/uploads/2023/03/cropped-taza-khabar-32x32.png Mandi Gohar Road Accident - Latest Hindi news today https://www.unirajnews.com/tag/mandi-gohar-road-accident/ 32 32 PWD के कर्मचारी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर ; दर्दनाक मौत हो गई https://www.unirajnews.com/stones-fell-on-pwd-employee-pandoh-dam-in-mandi/ Sat, 24 Jun 2023 18:25:11 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=3604 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह बांध के पास डयोड नाला में काम कर रहे लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी के ऊपर अचानक चट्टान गिर गई. दुर्घटना के परिणामस्वरूप लोक निर्माण प्रशासन के एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई। पीड़ित की पहचान श्री डुमनु राम पुत्र तपेराम, निवासी हटौण डाकघर शिवा तहसील सदर […]

The post PWD के कर्मचारी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर ; दर्दनाक मौत हो गई appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंडोह बांध के पास डयोड नाला में काम कर रहे लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी के ऊपर अचानक चट्टान गिर गई. दुर्घटना के परिणामस्वरूप लोक निर्माण प्रशासन के एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई।

पीड़ित की पहचान श्री डुमनु राम पुत्र तपेराम, निवासी हटौण डाकघर शिवा तहसील सदर डाकघर, मंडी शहर के रूप में की गई। दुर्घटना के समय डुमनु राम डयोड नाले में नाली की सफाई में व्यस्त थे।

यह भी पढ़े : हिमाचल से Breaking News : बोर्ड कक्षाओं का टर्म सिस्टम खत्म

दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी वन सेवा के वन वार्डन ठाकुरदास ने कहा कि यह घटना उसी समय हुई जब वह ड्यूटी पर थे।

उसने बताया कि जैसे ही पत्थर डुमणू राम पर गिरे वह तुरंत उसकी मदद के लिए वहां पहुंचा और उसे उठाकर सड़क से थोड़ा साइड किया और 108 एंबुलेंस को बुलाकर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : हिमाचल से Breaking News ; HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त

पंडोह पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस अधिकारी राजेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की और कहा कि डुमनु राम की सिर और पैर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

The post PWD के कर्मचारी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर ; दर्दनाक मौत हो गई appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
हिमाचल : 300 फुट खाई में गिरी कार, दंपति सहित दो बच्चे https://www.unirajnews.com/mandi-gohar-road-accident/ https://www.unirajnews.com/mandi-gohar-road-accident/#comments Tue, 26 Jul 2022 18:38:34 +0000 http://www.unirajnews.com/?p=2010 हिमाचल में जहां एक तरफ बरसात और दूसरी तरफ सड़क हादसे (Himachal Road Accident) लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। ताजा मामला मंडी (Mandi Road Accident ) जिला के गोहर (Gohar) से सामने आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पति पत्नी और उनके दो बच्चे […]

The post हिमाचल : 300 फुट खाई में गिरी कार, दंपति सहित दो बच्चे appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
हिमाचल में जहां एक तरफ बरसात और दूसरी तरफ सड़क हादसे (Himachal Road Accident) लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। ताजा मामला मंडी (Mandi Road Accident ) जिला के गोहर (Gohar) से सामने आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पति पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए।

Mandi Gohar Road Accident

आपको बता दें कि यह हादसा मंगलवार दोपहर बाद गोहर पंडोह सड़क मार्ग (Gohar Pandoh road) पर बरसाट (बागा) के समीप हुआ बताया जा रहा है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार चेतराम परिवार सहित अपने ससुराल शिवाबदार जा रहा था।

इस दौरान बरसाट के पास कार सड़क में कीचड़ होने से फिसल गई और गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों को घटना का पता चलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल परिवार को सड़क तक पहुंचाया। लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल परिवार को नागरिक चिकित्सालय गोहर (Civil Hospital Gohar) भर्ती कर दिया। वहीं पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

The post हिमाचल : 300 फुट खाई में गिरी कार, दंपति सहित दो बच्चे appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
https://www.unirajnews.com/mandi-gohar-road-accident/feed/ 1