Chamba News In Hindi - चंबा की ताज़ा ख़बर https://www.unirajnews.com/category/chamba-news/ Today Hindi news Fri, 05 Apr 2024 17:11:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://www.unirajnews.com/wp-content/uploads/2023/03/cropped-taza-khabar-32x32.png Chamba News In Hindi - चंबा की ताज़ा ख़बर https://www.unirajnews.com/category/chamba-news/ 32 32 पहाड़ी से टकराई HRTC की बस बड़े हादसे का शिकार होने से बची https://www.unirajnews.com/hrtc-bus-accident-khajjiar-dalhousie-chamba/ Fri, 05 Apr 2024 17:11:27 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4491 चम्बा जिला में शुक्रवार को खजियार से डल्हौजी (Khajjiar to Dalhousie) जा रही परिवहन निगम की बस बड़े हादसे का शिकार (major accident in Chamba) होने से बाल-बाल बच गई। यह बस खजियार से डल्हौजी जाते समय पब्लिक स्कूल (public school Khajjiar to Dalhousie) से करीब 2 मोड़ आगे पहुंची तो बस के नीचे कुछ […]

The post पहाड़ी से टकराई HRTC की बस बड़े हादसे का शिकार होने से बची appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
चम्बा जिला में शुक्रवार को खजियार से डल्हौजी (Khajjiar to Dalhousie) जा रही परिवहन निगम की बस बड़े हादसे का शिकार (major accident in Chamba) होने से बाल-बाल बच गई। यह बस खजियार से डल्हौजी जाते समय पब्लिक स्कूल (public school Khajjiar to Dalhousie) से करीब 2 मोड़ आगे पहुंची तो बस के नीचे कुछ टूटने की आवाज आई। उसके साथ ही बस के आगे के टायर घूम गए, जिससे बस पहाड़ी से जा टकराई।

गनीमत यह रही कि किसी को काेई चोट नहीं आई। अगर यह हादसा लक्कड़मंडी और आहला के बीच हुआ होता तो जानमाल का नुक्सान हो सकता था।

बस के सड़क के बीचोंबीच खराब होने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं इस सड़क पर 2 निजी स्कूल होने से स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह मार्ग बंद होने के कारण स्कूली बसें छुट्टी के समय बच्चों को वापस छोड़ने नहीं आ सकीं और अधिकांश बच्चों को पैदल ही चलकर अपने घर जाना पड़ा। शाम तक बस को वहां से हटाया नहीं गया था और बस सड़क के बीच में ही खड़ी रही, जिससे खजियार रोड बंद रहा।

वीकैंड होने की वजह से पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

The post पहाड़ी से टकराई HRTC की बस बड़े हादसे का शिकार होने से बची appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
ससुराल से घर जा रहा था व्यक्ति पहाड़ी से पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत https://www.unirajnews.com/stone-falling-from-the-hill-pangi-chamba/ Thu, 04 Apr 2024 17:54:13 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4485 चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी (Pangi Chamba ) में एक व्य​क्ति की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान देवी सरण (43) पुत्र भागी राम निवासी महालियत किलाड़ (Mahaliat Kilad) के रूप में की गई है। ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार देवी सरण ​बुधवार को […]

The post ससुराल से घर जा रहा था व्यक्ति पहाड़ी से पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी (Pangi Chamba ) में एक व्य​क्ति की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान देवी सरण (43) पुत्र भागी राम निवासी महालियत किलाड़ (Mahaliat Kilad) के रूप में की गई है।

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार देवी सरण ​बुधवार को अपने ससुराल लुज से वापस अपने घर महालियत आ रहा था। जैसे ही धरवास पुल के समीप पहुंचा तो वहां पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वीरवार सुबह जब बीआरओ के कर्मचारियों ने व्य​क्ति काे लहूलुहान हालत में देखा तो इसकी सूचना पुलिस थाना पांगी को दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किलाड़ पहुंचाया।

पुलिस थाना पांगी में तैनात एसआई सु​शील ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

The post ससुराल से घर जा रहा था व्यक्ति पहाड़ी से पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
खाई में गिरी टाटा सूमो, 4 सवारियों की दर्दनाक मौत https://www.unirajnews.com/tata-sumo-falls-into-ditch-duwakoti/ Sun, 31 Mar 2024 17:18:19 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4460 बहुत ही दुखद खबर सामने आई है जिसमे गजा से चंबा आ रही ओवरलोड टाटा सूमो दुवाकोटी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में चालक समेत 17 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार […]

The post खाई में गिरी टाटा सूमो, 4 सवारियों की दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
बहुत ही दुखद खबर सामने आई है जिसमे गजा से चंबा आ रही ओवरलोड टाटा सूमो दुवाकोटी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में चालक समेत 17 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो संख्या यूके 07 टीए-0530 रविवार गजा से चंबा के लिए निकली थी। गजा-डांडाचली मोटर मार्ग पर सुबह 9.30 बजे के करीब दुवाकोटी के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। यात्रियों के अनुसार, चालक वाहन काफी तेज चला रहा था।

दुवाकोटी के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को 108 सेवा और निजी वाहनों से गजा अस्पताल पहुंचाया।

The post खाई में गिरी टाटा सूमो, 4 सवारियों की दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार https://www.unirajnews.com/2-youths-from-punjab-arrested-with-chitta/ Tue, 12 Mar 2024 18:00:08 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4422 चम्बा जिला में पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 7.53 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों की पहचान सुखवीर सिंह पुत्र गुरमेज डाकघर व तहसील ममदोर जिला फिरोजपुर (Firozpur) तथा हरजिंद्र […]

The post चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
चम्बा जिला में पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 7.53 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी युवकों की पहचान सुखवीर सिंह पुत्र गुरमेज डाकघर व तहसील ममदोर जिला फिरोजपुर (Firozpur) तथा हरजिंद्र सिंह पुत्र क मलजीत सिंह गांव साहंकी डाकघर ममदोर जिला फिरोजपुर पंजाब (Firozpur Punjab) के रूप में की गई है।

आपको बता दे की दोनों युवक कार (पीबी 01सी-1529) में चम्बा (Chamba) की तरफ आ रहे थे। इस दौरान भरमौर-पठानकोट एनएच (Bharmour-Pathankot NH) पर समलेऊ के पास की गई नाकाबंदी पर उक्त दोनों युवक चिट्टे सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

SP Chamba Abhishek Yadav ने बताया कि दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही है।

The post चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
युवक से झगड़े के बाद युवती ने खा लिया जहर और दर्दनाक मौत https://www.unirajnews.com/girl-consumed-poison-dispute-with-youth-in-chamba/ Tue, 20 Feb 2024 04:49:54 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4329 चंबा जिला में युवक के साथ विवाद के बाद जहर खाने वाली युवती की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है। चंबा पुलिस ने रविवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार छह फरवरी को युवती का किसी युवक के साथ चंबा शहर […]

The post युवक से झगड़े के बाद युवती ने खा लिया जहर और दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
चंबा जिला में युवक के साथ विवाद के बाद जहर खाने वाली युवती की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

चंबा पुलिस ने रविवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार छह फरवरी को युवती का किसी युवक के साथ चंबा शहर में विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे के दोस्त थे।

विवाद के बाद युवती ने जहर खा लिया। इसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जब युवती की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यहां पिछले कुछ दिन से उसका उपचार चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह युवती ने टांडा में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही चंबा थाना की पुलिस टीम टांडा गई। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। युवती के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए।

युवती के पिता ने पुलिस को बयान दिया है कि जिस युवक के साथ उसका विवाद हुआ था। उसके कारण ही उनकी बेटी की मौत हुई है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।

The post युवक से झगड़े के बाद युवती ने खा लिया जहर और दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
गहरी खाई में गिरा टेंपो 27 वर्षीय रविंद्र की दर्दनाक मौत https://www.unirajnews.com/tempo-fell-into-a-deep-ditch-telka-area-of-chamba/ Sat, 30 Dec 2023 06:42:44 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4220 हिमाचल प्रदेश में हादसों का दौर जारी है एक नया हादसा सुबह 11:30 बजे शुक्रवार को चंबा जिले के तेलका क्षेत्र में सरार दरेकड़ी मार्ग पर गदियाली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य […]

The post गहरी खाई में गिरा टेंपो 27 वर्षीय रविंद्र की दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
हिमाचल प्रदेश में हादसों का दौर जारी है एक नया हादसा सुबह 11:30 बजे शुक्रवार को चंबा जिले के तेलका क्षेत्र में सरार दरेकड़ी मार्ग पर गदियाली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रवीन्द्र गर्ग (27) पुत्र रमेश कुमार निवासी सलूणी तहसील डाकघर सालार के रूप में हुई है।

चालक 21 वर्षीय राहुल ठाकुर पुत्र तुला राम गांव पधर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार चालक राहुल ठाकुर टेंपो लेकर सरार से बजमौता की ओर आ रहा था। गदियाली मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

The post गहरी खाई में गिरा टेंपो 27 वर्षीय रविंद्र की दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
मजदूरी करने घर से निकले व्यक्ति को टिप्पर ने रौंद डाला : खौफनाक मौत https://www.unirajnews.com/hit-by-a-tipper-truck-near-phulnutala-on-the-chamba-saho-road/ Thu, 28 Dec 2023 05:24:01 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4211 चंबा जिले के चंबा-साहो मार्ग पर फुलनूटाला के पास एक व्यक्ति को टिप्पर ट्रक (hit by a tipper truck near Phulnutala on the Chamba-Saho road) ने टक्कर मार दी। हादसे के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. व्यक्ति की पहचान जोगिंदर कुमार (55) पुत्र संतो राम निवासी सुंगल तहसील व चंबा […]

The post मजदूरी करने घर से निकले व्यक्ति को टिप्पर ने रौंद डाला : खौफनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
चंबा जिले के चंबा-साहो मार्ग पर फुलनूटाला के पास एक व्यक्ति को टिप्पर ट्रक (hit by a tipper truck near Phulnutala on the Chamba-Saho road) ने टक्कर मार दी। हादसे के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. व्यक्ति की पहचान जोगिंदर कुमार (55) पुत्र संतो राम निवासी सुंगल तहसील व चंबा जिला के रूप में हुई है। पुलिस ने टिप्पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जोगिंद्र कुमार रोजाना की तरह मेहनत-मजदूरी के लिए घर से चम्बा की तरफ आ रहा था। जब फुलनुटाला के पास पहुंचा तो टिप्पर की चपेट में आ गया। चालक टिप्पर को बैक कर रहा था कि इस दौरान जोगिंद्र कुमार वाहन की चपेट में आ गया।

हालांकि आसपास के लोगों ने चालक को पीछे चल रहे व्यक्ति के बारे में आगाह भी किया लेकिन चालक को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जब तक उसे इस बात का एहसास हुआ कि वाहन के टायर के नीचे कोई आ गया है तब तक देर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद चम्बा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा चश्मदीद लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि टिप्पर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

The post मजदूरी करने घर से निकले व्यक्ति को टिप्पर ने रौंद डाला : खौफनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
दर्दनाक हादसा: इतना दर्दनाक आल्टो कार हादसा जिसमे 4 लोगो की मोत https://www.unirajnews.com/accident-dhakog-tarela-banni-road-in-bharmour-area/ Wed, 27 Dec 2023 05:27:37 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4208 ताज़ा खबर के अनुसार भरमौर क्षेत्र के ढकोग-तरेला-बन्नी मार्ग पर मंगलवार को एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा रैफर किया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस […]

The post दर्दनाक हादसा: इतना दर्दनाक आल्टो कार हादसा जिसमे 4 लोगो की मोत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
ताज़ा खबर के अनुसार भरमौर क्षेत्र के ढकोग-तरेला-बन्नी मार्ग पर मंगलवार को एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा रैफर किया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को आल्टो कार ढकोग से तरेला की तरफ जा रही थी। कार जब ढकोग से लगभग 1 किलोमीटर आगे पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य जारी कर दिया लेकिन 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मायके से ससुराल जा रही महिला ने कार में ली थी लिफ्ट।

मृतकों की पहचान चालक रविंद्र कुमार पुत्र मनसा राम निवासी गांव तरेला डाकघर औरा फाटी तहसील भरमौर जिला चम्बा, ओम प्रकाश पुत्र किरपा राम निवासी गांव थल्ला डाकघर औरा फाटी तहसील भरमौर जिला चम्बा, घूंघर पुत्र जोहरी राम निवासी गांव थल्ला डाकघर औरा फाटी तहसील भरमौर जिला चम्बा के तौर पर की गई है। मृतक महिला की पहचान पवना देवी के रूप में हुई है। वह अपने मायके से ससुराल त्रेला गांव जा रही थी। उसने इस कार में लिफ्ट ली थी।

पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुटी

उधर, लोगों ने वाहन दुर्घटना की जानकारी भरमौर पुलिस को दी। सूचना के बाद भरमौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है। बहरहाल पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिए। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।

The post दर्दनाक हादसा: इतना दर्दनाक आल्टो कार हादसा जिसमे 4 लोगो की मोत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से 22 वर्षीय युवती की मौत https://www.unirajnews.com/girl-died-after-swallowing-poisonous-saho-area-chamba/ Tue, 28 Nov 2023 05:51:11 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4096 ताजा खबर के अनुसार चम्बा जिले के साहो क्षेत्र (Saho area of Chamba district) के चम्बी में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवती की मौत (girl died after swallowing poisonous) हो गई। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई […]

The post गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से 22 वर्षीय युवती की मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
ताजा खबर के अनुसार चम्बा जिले के साहो क्षेत्र (Saho area of Chamba district) के चम्बी में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवती की मौत (girl died after swallowing poisonous) हो गई। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ताज मिली जानकारी के अनुसार युवती चम्बा शहर के निजी अस्पताल में नौकरी (private hospital in Chamba city) करती थी। रविवार को भी वह घर से ड्यूटी के लिए निकली थी। रास्ते में उसने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

इस बारे में युवती के परिजनों को भी सूचित किया गया तथा उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं चम्बा थाना की पुलिस ने मौके पर आकर युवती के परिजनों के बयान दर्ज किए।

सोमवार को मैडीकल कालेज एवं अस्पताल में युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मामले की पुष्टि S.P. Chamba Abhishek Yadav ने की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

The post गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से 22 वर्षीय युवती की मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
पहाड़ी से पत्थर गिरने से 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत https://www.unirajnews.com/23-year-old-youth-death-bonderi-in-chamba/ Fri, 24 Nov 2023 06:02:18 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4093 चंबा जिले के बौंदेड़ी से अपने घर जा रहे एक युवक की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान भोडास डाकघर के गरवाण गांव निवासी महेश (23 वर्ष) पुत्र पुनो राम है. वह मंगलवार शाम को बौंदेड़ी में अपना कार्य निपटाकर अपने घर की तरफ जा रहा था। बंडार के पास […]

The post पहाड़ी से पत्थर गिरने से 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
चंबा जिले के बौंदेड़ी से अपने घर जा रहे एक युवक की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान भोडास डाकघर के गरवाण गांव निवासी महेश (23 वर्ष) पुत्र पुनो राम है.

वह मंगलवार शाम को बौंदेड़ी में अपना कार्य निपटाकर अपने घर की तरफ जा रहा था। बंडार के पास अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर रास्ते की दूसरी तरफ खाई में जा गिरा। वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने जब उसे देखा तो उसे उपचार के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया।

यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में रात के समय उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तीसा थाना से पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बुधवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

The post पहाड़ी से पत्थर गिरने से 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>