Friday, April 19, 2024
HomeIndiaभीषण हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई कार, एक ही परिवार के सात...

भीषण हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई कार, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। माइलस्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत सात की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले बताए गए हैं।

शादी समारोह में जा रहे थे सभी लोग
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में गांव बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके पुत्र राजेश, श्री गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और कृष सवार थे। ये लोग हरदाई से नोएडा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे इनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 68 के समीप किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए हैं।

इनकी हुई मौत
सड़क हादसे में लल्लू गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज की मौत हो गई है। श्रीगोपाल और हर्ष घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि कार अज्ञात वाहन से टकराई है। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। हादसे का कारण नींद की झपकी हो सकती है। घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments