Saturday, April 20, 2024
HomeHimachal Newsदर्दनाक हादसा : वाहन ने 3 मजदूरों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

दर्दनाक हादसा : वाहन ने 3 मजदूरों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

- Advertisement -

Himachal Pradesh के Sirmaur जिले के Paonta Sahib-Kala Amb National Highway-7 पर एक अज्ञात वाहन ने तीन मजदूरों को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक फरार है। घायलों को Civil Hospital Paonta Sahib पहुंचाया गया है। उधर, सूचना मिलते ही माजरा पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक हादसा टोकियों गांव के समीप पेश आया। बताया जा रहा है कि तीन मजदूर बेहड़ेवाला स्थित जूता कंपनी में ड्यूटी के लिए पैदल जा रहे थे कि अचानक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।

आपके काम की बात : Smartphone के बारे में वो झूठी बातें, जिसे अधिकतर लोग मानते हैं सच

हादसे में सलमान खान पुत्र अहमद अली निवासी सैनवाला मुबारकपुर, सुरेश देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी टोकियों सैनवाला व पूनम यादव पुत्री रघु यादव निवासी लखीमपुर खीरी (यूपी) घायल हुए हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों को गंभीर हालत में Civil Hospital Paonta Sahib पहुंचाया।  सिविल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मोनीषा बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। उधर, माजरा पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

शिमला घूमने का सबसे अच्छा समय | Best time to visit Shimla in Hindi

हिमाचल प्रदेश के बारे में क्या खास है? जाने हिन्दी मे

हिमाचल प्रदेश के बारे में क्या खास है? जाने हिन्दी मे

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments