Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsअमेरिका के राष्ट्रपति आये चाहे मोदी, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी...

अमेरिका के राष्ट्रपति आये चाहे मोदी, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी : मुकेश अग्निहोत्री

- Advertisement -

Shaktipeeth Jwalamukhi में आज Congress leader of opposition Mukesh Agnihotri ने अपनी धमर्पत्नी सहित पवित्र ज्योतियों के दर्शन किये। पुजारी राजन शर्मा व नितिन शर्मा ने विधिवत मंत्रो के साथ दर्शन करवा कर माता का आशीर्वाद दिलवाया और उनके सफल जीवन की कामना की।

Leader of Opposition Mukesh Agnihotri ने कहा कि इस समय प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार बैसाखियां पर चल रही है और रैलियों पर करोड़ां रूपये खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा एक नई रिवायत भाजपा डाल रही है कि पार्टी की रैलियों में सरकारी कोष लुटाया जा रहा है।

करोड़ों रूपये मंडी में पंडाल पर खर्च किये गए, करोड़ों रूपये सरकारी बसों पर खर्च किये जा रहे हैं। इससे पहले भी धर्मशाला में हुई रैली में भी करोड़ों रूपये भाजपा ने खर्च किया था। सरकारी अफसरशाही सारे रैलियों के कार्य कर रहे हैं। ऐसी रिवायत पर अंकुश लगना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज बताया जा रहा है कि Chief Minister of Himachal बहुत करिश्माई व्यक्ति हैं। ये Jai Ram Thakur का करिश्मा ही है जो उपचुनावों में 4-0 की हार भाजपा को मिली। इससे बड़ा करिश्मा क्या होगा।

उन्होंने कहा भाजपा के 4 वर्ष पूरे हो चुके हैं और अंतिम चुनावी वर्ष लगा हुआ है। भाजपा चाहे पूरा सरकारी कोष लुटा दे चाहे मोदी को बुला ले चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति को बुला ले अब हिमाचल में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और भाजपा 2 अंक पर सिमट जाएगी।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments