Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsअति दर्दनाक : गाड़ी पर गिरा पेड़

अति दर्दनाक : गाड़ी पर गिरा पेड़

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में शनिवार को जहां घाटी का मौसम साफ रहा तो वही कुछ जगह पर बीती रात के समय भूस्खलन भी हुआ है। मणिकर्ण घाटी (Manikaran Valley) के चोज में भी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है और पेड़ गिरने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

भूस्खलन होने के चलते मणिकर्ण जरी सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। वही, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी भी मलबे को हटाने में जुट गई है।

ताजा मिली जानकारी के अनुसार चोज में बीती देर रात भूस्खलन के कारण देवदार का बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर गिरा। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। भूस्खलन होने से 15 मिनट पहले सवारियां गाड़ी से उतर कर होटल में चली गई थी। भूस्खलन होने के बाद कसोल से मणिकर्ण मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हुआ है।

जिस कारण लोगो को यातायात के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन की चपेट में आई कार मंडी की है जो मंडी से मणिकर्ण आए थे।

DC Kullu Ashutosh Garg ने बताया कि हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान नहीं हुआ है और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा लोक निर्माण विभाग को मलबा और पेड़ हटाने के निर्देश दिए है, कुछ देर में सड़क यातायात के लिए बहाल होगी।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments