Friday, March 29, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल : कॉलेज में भिड़े छात्र संगठनों के कार्यकर्ता

हिमाचल : कॉलेज में भिड़े छात्र संगठनों के कार्यकर्ता

Clashes broke out between the activists of student organizations in the local college. NSUI in it. K2 and ABVP One of the workers has suffered injuries and the clothes of all the three workers were torn.

स्थानीय महाविद्यालय में छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें एन.एस.यू.आई. के 2 और ए.बी.वी.पी. के एक कार्यकर्ता को चोटें आई हैं और तीनों कार्यकर्ताओं के कपड़े तक फट गए। इस संबंध में पुलिस ने मौका पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया और तीनों घायल कार्यकर्ताओं का मैडिकल करवाने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में एन.एस.यू.आई. के चांद ठाकुर और अनमोल शर्मा व ए.बी.वी.पी. के विनोद ठाकुर को चोटें आईं हैं जिनका पुलिस द्वारा मैडिकल करवाया गया है।

एन.एस.यू.आई. के चांद ठाकुर और अनमोल शर्मा ने आरोप लगाया कि आज ए.बी.वी.पी. के 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और एन.एस.यू.आई. का बैज न लगाने को कहने लगे। इंकार करने पर सभी दोनों पर झपट पड़े और दोनों से बुरी तरह से सबने मारपीट की है। उधर, ए.बी.वी.पी. के विनोद ठाकुर ने आरोप लगाया कि एन.एस.यू.आई. के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की जिससे उनके न केवल कपड़े फट गए बल्कि उनको चोटें भी आईं।

वहीं प्राचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि कॉलेज में छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। सुबह से ही कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण चल रहा था, जिसके दृष्टिगत उन्होंने और स्टाफ के अन्य कर्मचारियों ने कई बार बाहर के राउंड भी लगाए थे। दोनों छात्र संघ कार्यकर्ताओं की और हाथापाई होने का मामला सामने आया है। पुलिस को भी इस संबंध में सूचित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments