Saturday, April 20, 2024
HomeHimachal Newsघर में लटका मिला 22 साल की गर्भवती महिला का शव

घर में लटका मिला 22 साल की गर्भवती महिला का शव

- Advertisement -

करसोग के साथ लगते छतरी क्षेत्र में गर्भवती महिला का शव घर में लटका मिलने से सनसनी मच गई। 22 साल की इस महिला की रहस्यमई परिस्थितियों में मौत के बाद पिता द्वारा ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच मांगी है। मृतिका सपना करसोग से लगभग 11 किलोमीटर दूर बखरोट के समीप दलाग गांव की रहने वाली बताई गई है।

उसकी शादी पिछले साल पांच मई को छतरी में हुई थी। सपना के पिता राजेश कुमार ने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार उनकी बेटी फोन पर बता रही थी कि ससुराल पक्ष में उनकी दो ननंद तथा सास-ससुर प्रताडि़त कर रहे हैं।

इस संदर्भ में डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि शव छतरी से करसोग अस्पताल लाया गया तथा वहां से पोस्टमार्टम के लिए शिमला आईजीएमसी रैफर कर दिया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments