Wednesday, April 24, 2024
HomeChamba Newsअति दुखद : झूला बना गया फंदा, 14 वर्षीय लड़की की गई...

अति दुखद : झूला बना गया फंदा, 14 वर्षीय लड़की की गई जान

- Advertisement -

Chamba जिले के रजेरा क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़की की झूला झूलते समय फंदा लगने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्नोहा (14) पुत्री विशन दास निवासी गांव टिकरा रजेरा शुक्रवार को खेत में दुप्पटे का झूला बनाकर झूल रही थी कि अचानक दुप्पटे का झूला उसके गले में फंस गया और दम घुटने से वह बेसुध हो गई।

अति दर्दनाक : श्रद्धालुओं के साथ हादसा हादसा बच्ची सहित 4 गंभीर घायल

परिजनों ने जब बेटी को झूले पर लटका हुआ देखा तो तुरंत उपचार के लिए Medical College and Hospital Chamba पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

दर्दनाक : 3 भाइयों का मकान जलकर राख, लाखों रुपए का नुक्सान

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments